स्वदेशी जागरण मंच पंजाब का नौ दिवसीय मेला 21 से

भास्कर न्यूज |लुधियाना स्वदेशी जागरण मंच पंजाब द्वारा पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 21 फरवरी से 1 मार्च तक नौ दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर पंजाब भाजपा मीडिया पैनलिस्ट राकेश कपूर ने एक होटल में बैठक में कहा कि 2026 में आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के विजन को बढ़ावा दे रहे हैं। यह आयोजन स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, छोटे उद्योगों को मंच प्रदान करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवंत करने का प्रयास है। मेले में खादी, हस्तशिल्प, मिट्टी व धातु की कलाकृतियां, ऑर्गेनिक उत्पाद, बाजरा और आयुर्वेदिक उत्पाद मुख्य आकर्षण होंगे। पंजाब का होजरी उद्योग, जो लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है, के उत्पादों स्वेटर, टी-शर्ट को विशेष स्थान दिया जाएगा। यह आयोजन पंजाब के स्थानीय बाजारों को पुनर्जीवित करने और जनता के बीच स्वदेशी अपनाने की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर मोहित गोयल, अश्वनी गुप्ता ,सीए शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *