स्वदेशी मेला केवल बाजार ही नहीं हमारी आत्मनिर्भरता का प्रस्तुतिकरण है: साव

स्टेट हाई स्कूल में आयोजित स्वदेशी मेला का रविवार को समापन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने की। विशेष रूप से समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, विनोद डड्ढा और सौरभ कोठारी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल बाजार नहीं है यह हमारे आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रस्तुतीकरण है। मैं लगातार तीसरी चौथी बार इस आयोजन में अतिथि के तौर पर आ रहा हूं। सिर्फ यही कारण नहीं है मैं यहां आता हूं क्योंकि मुझे स्वदेशी वस्तुओं से लगाव है अपने लोगों के आर्थिक उन्नति से लगाव है। साव ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारा देश देने वाला रहा है। कभी किसी के सामने हाथ फैलाना हमें मंजूर नहीं था। इतिहास इसका साक्षी है। इसके बाद आए गुलामी के दौरान हमें दूसरों पर निर्भर रहकर चलना सिखा दिया और हमारा स्वाभिमान दूर होता चला गया। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आश्रित रहने वाला व्यक्ति कभी स्वाभिमान से खड़ा नहीं हो सकता। हमारा मूल तत्व स्वदेशी है स्वदेशी का संबंध वस्तुओं से नहीं अपितु स्वाभिमान से है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल के दौरान पोखरण परमाणु विस्फोट केवल परमाणु विस्फोट नहीं बल्कि भारत के स्वाभिमान का विस्फोट था। उस दौरान हमने विदेशी ताकतों को बताया कि हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। मुख्य अतिथि के साथ स्वागत समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, स्वागत समिति सचिव मूलचंद भंसाली, स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक राजकुमार शर्मा, स्वदेशी मेला संयोजक भागचंद गिड़िया, सहसंयोजक मनोज निर्वाणी, सहसंयोजक मोना गोसाई, भारतीय विपणन विकास केंद्र प्रबंधक सुब्रत चाकी, कार्यक्रम संयोजक शरद श्रीवास्तव, महिला प्रमुख डॉ. साधना तिवारी और सह महिला प्रमुख सुधा पवार सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। देश का युवा छोटी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहा: उद्योगपति राजेश जैन ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में देश का युवा छोटी-छोटी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहा है। और यह अच्छी बात है। वास्तव में यह देश को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम है। सरकार नौकरियां सबको नहीं दे सकती, इसीलिए स्वदेशी मेला जैसे आयोजन की महत्ता और बढ़ जाती है क्योंकि उद्योग के माध्यम से स्वरोजगार पैदा करना ही स्वदेशी मेला का उद्देश्य है। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ: अशोक शर्मा शनिवार देर शाम आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, ललित भंसाली, उद्योगपति राजेश जैन और विशेष रूप से विनोद डड्ढा एवं कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ नारे के साथ अशोक शर्मा ने संबोधन की शुरुआत की। स्वदेशी मेला जैसा और कोई दूसरा मेला नहीं लगता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *