स्वयंसेवकों को इमरजेंसी में तुरंत व प्रभावी कार्रवाई के गुर सिखाए गए

भास्कर न्यूज | जालोर नव चयनित 647 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न गुर सिखाए जा रहे हैं। राजेन्द्र कुमार सोनी फायरमैन अग्निशमन सेवा जालोर ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले 5 दिनों में मास्टर ट्रेनर हर्षण कुमार व मदन लाल ने रोप रेस्क्यू, आपदा बचाव और प्राथमिक इलाज की जानकारी दी। इस दौरान स्वयंसेवकों को गांठों के प्रकार व उनके उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया। छठे दिन आग बुझाने के विभिन्न तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने होज ड्रिल का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया। स्वयंसेवकों को आपात स्थिति में तुरंत व प्रभावी कार्रवाई के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के समय बेहतर समन्वय व राहत कार्य सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा सदस्य छगन नाथ, महिपाल, मनोज कुमार, सुरेशदास, दिनेश कुमार, हीरा लाल व जोगाराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *