धमतरी| राष्ट्रीय सेवा योजना का अखिल भारतीय एकता शिविर गुरु गोविंद सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल असंद रोड पानीपत हरियाणा में हुआ, जिसमें 13 राज्यों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से टामेश्वरी साहू, तेमेश्वरी साहू, योगेंद्र साहू, मुक्तेश चंद्राकर खरेंगा, डामेश्वरी साहू, साहिल कंडेल, राणिका साहू, कुणाल सिलौटी समेत 8 स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी शेष नारायण ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम वेशभूषा उनके राज्य के प्रमुख व्यंजन, राज्य के प्रमुख विशेषताओं से परिचित हुआ।


