स्वयंसेवकों ने खेल गतिविधियों में लिया हिस्सा:जिले में बढ़ते नशे पर जताई चिंता, युवाओं को दिया खेलों से जुड़ने का संदेश

टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के देखरेख में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के 5वें दिन गुरुवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रामपाल अहरोदिया ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम महाविद्यालय में लगातार चलता रहता है। जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के पीछे का मकसद समाज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों को तैयार करना है। उन्होंने जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं को खेलों के साथ जुड़ कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि उनका मानसिक-बौद्धिक व शारीरिक विकास हो। एनएसएस प्रभारी डॉ. अनमोल शर्मा ने बताया कि 29 दिसम्बर से शुरू हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर 4 जनवरी तक चलेगा। रोजाना अलग-अलग तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कॉलेज प्रांगण के अलावा गोद ली गई बस्तियों में श्रमदान कर लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों से युवा अपनी जिम्मेदारी समझना सीखते हैं। इन शिविरों के माध्यम से बहुत बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। नशा इसमें अवरोध उत्पन्न हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मानस अभियान को भी इस शिविर में जोड़ा गया है ताकि बच्चे अच्छे संस्कारी और अच्छे वातावरण में पलें। इससे देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *