स्वयं सेवक -भाजपाइयों ने देखी ‘शतक’ फिल्म

राजिम| क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में गैलेक्सी सिनेमा नवापारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गणों द्वारा प्रेरणादायी फिल्म शतक का सामूहिक दर्शन किया गया। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक यात्रा को दर्शाती है। फिल्म के माध्यम से संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों एवं संगठन विस्तार की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रभाव, संगठन शक्ति और समर्पण की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना लेकर कार्य कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *