स्वरोजगार के लिए 405 लोगों ने किया आवेदन:एससी-एसटी को 50 हजार का अनुदान, 6% ब्याज पर 10 लाख तक का लोन

​हनुमानगढ़ में स्वरोजगार के लिए ऋण योजना की शुरुआत हुई है। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास निगम की इस योजना में 405 लोगों ने आवेदन किया है। जिला परिषद के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में बुधवार को आवेदकों के साक्षात्कार हुए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी ने साक्षात्कार लिए। निगम के सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पांच अलग-अलग श्रेणियों में ऋण दिया जाएगा। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, सफाई कर्मी और दिव्यांग शामिल हैं। योजना के तहत ओबीसी और दिव्यांग आवेदकों को 1 से 5 लाख रुपए तक का ऋण मिलेगा। सफाई कर्मियों को 1 से 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए ब्याज दर 6 प्रतिशत रखी गई है। एससी, एसटी और सफाई कर्मियों को 50 हजार रुपए का विशेष अनुदान भी दिया जाएगा। इस योजना में एससी वर्ग से 80, ओबीसी से 20, दिव्यांग श्रेणी से 16 और सफाई कर्मी वर्ग से 41 लोगों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक, बीकानेर से आई अप्रैजल टीम और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *