स्वामित्त्व योजना के तहत मिले 6763 पट्‌टे:प्रभारी मंत्री बोले- ग्रामीणों को मिल रहा जमीन का हक, ये गांवों के विकास की नई इबारत

केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे-प्रॉपर्टी पार्सल वितरण योजना का शुभारंभ हुआ। नागौर में राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रसारण जिला परिषद के सभागार में किया गया। प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण के प्रसारण के बाद स्थानीय स्वामित्त्व पट्‌टा वितरण कार्यक्रम हुआ। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नागौर जिले में ग्रामीण अंचल के 6763 भू मालिकों को स्वामित्त्व पट्‌टे/प्रॉपर्टी पार्सल दिए जा रहे हैं। सभी लाभार्थियों को 3 महीने में इन पट्‌टों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मुख्य अतिथि पीएचईडी व जिला प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर स्वामित्त्व योजना के तहत ग्रामीण लोगों के वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करते हुए संपत्ति का मालिकाना हक दिया है। पूरे देश में जितने गांव हैं उनमें से आधे से अधिक में सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इस पट्टे से किसी भी बैंक से ऋण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, एडीएम चंपालाल जीनगर, एएसपी सुमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सैन समेत अन्य अतिथियों ने उपस्थित लाभार्थियों को पट्‌टे वितरित किए। इस दौरान उपजिला प्रमुख शोभाराम, मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी समेत काफी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *