स्वामित्व योजना के तहत मिले पट्टे:94 ग्राम पंचायतों के 267 गांवों में 7428 पट्टे व प्रॉपर्टी पार्सल दिए

राजसमंद में स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को शनिवार को पट्‌टों व प्रॉपर्टी पार्सल (प्रॉपर्टी दस्तावेज) का वितरण किया गया। अणुव्रत विष्व भारती सभागार में स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी, प्रधान अरविंद सिंह कलेक्टर बालमुकुंद असावा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। एसीईओ सुमन अजमेरा ने बताया कि जिले के 6 पंचायत समितियों की 94 ग्राम पंचायतों के 267 गांवों में कुल 7428 पट्टा तथा प्रॉपर्टी पार्सल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आमेट पंचायत समिति में 19 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 88 गांवों में कुल 2182 लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए हैं। देलवाड़ा पंचायत समिति में 13 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों में कुल 1914, खमनोर पंचायत समिति में 15 ग्राम पंचायतों के 36 गांवों में 92 लाभार्थियों, रेलमगरा पंचायत समिति में 25 ग्राम पंचायतों के 55 गांवों में कुल 2542 लाभार्थियों, राजसमंद पंचायत समिति में 8 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 10 गांवों में 305 लाभार्थियों, कुम्भलगढ़ पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतों के 33 गांवों में 393 लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए हैं। इस प्रकार जिलेभर में कुल 94 ग्राम पंचायतों और 267 गांवों के 7428 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *