स्वामित्व योजना में 8 आठ लोगो को मिला मालिकाना हक:लोकसभा अध्यक्ष ने सौंपे पट्टा मय प्रोपर्टी, लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई

कोटा में जिला स्तरीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया स्वामित्व योजना के अंतर्गत 8 लाभार्थियों को पट्टे मय प्रॉपर्टी पार्सल दिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कुछ लाभार्थियों से उन्होंने संवाद भी किया। देश भर के 50 हजार गावों के लाखों परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वो खुशी दी जिसका वे वर्षों से इंतज़ार कर रहे थे। स्वामित्व योजना में अपनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामित्व भू आधार योजना गांव के विकास का आधार बनेगी। प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेज मिलने से लोगों को इन दस्तावेज के आधार पर ऋण मिल सकेगा और वे अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू कर सकेंगे। इससे गांवों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 5 साल पहले शुरू की गई स्वामित्व योजना में अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोगों को अपने घर के पक्के कानूनी दस्तावेज मिले हैं। घर एवं संपत्ति के पक्के दस्तावेज मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन की मदद से देश के करीब 6 लाख से अधिक गांवों में से आधे गांवों में घरों एवं जमीन की मैपिंग करवाई गई है। करीब 23 करोड़ भू आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। इससे भूखंड के स्वामित्व के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी और भूमि संबंधी विवादों के समाधान में आसानी होगी। पिछले 10 साल में 98 करोड़ लैंड रिकॉर्ड्स का डिजिटाइजेशन कर डिजिटल नक्शे उपलब्ध करवाए गए हैं। लाभार्थियों ने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे थे उनके पास स्वामित्व का कोई दस्तावेज नहीं था। सोचा भी नहीं था कि उन्हें इसका मालिकाना हक मिल पाएगा। स्पीकर बिरला ने दिलाई स्वच्छता की शपथ जिला स्तरीय कार्यक्रम सियाम ऑडिटोरियम में लोकसभा अध्यक्ष ने 8 लोगों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मय प्रोपर्टी पार्सल वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई l कार्यक्रम के दौरान सियाम ऑडिटोरियम में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, जनप्रतिनिधि प्रेम गोचर, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह सहित लाभार्थियों के परिवारजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *