स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित कविता की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज | कोरबा डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई। स्वामी दयानंद की वेशभूषा में नजर आए छात्रों ने उनके जीवन पर आधारित भाषण व कविता की प्रस्तुति दी। स्कूल के प्राचार्य अनामिका भारती समेत स्कूल की शिक्षक-श क्षिकाओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित विचारों को कक्षा पहली व दूसरी की कक्षाओं के छात्रों ने सुविचारों से प्रस्तुत किया। स्वामी दयानंद की वेषभूषा में छठवीं-सातवीं की बालिकाओं ने नुक्कड़-नाटक से उनके प्रारंभिक जीवन के सफर से लेकर अंतिम सफर को सामने रखा। स्कूल की प्राचार्य भारती ने छात्रों को स्वामी दयानंद के जीवन से सीख लेने और आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को मिटाने और देश व समाजहित में किए काम से सीख लेकर शिक्षा हासिल करने के बाद छात्रों को समाजहित में काम करने पर जोर दिया। हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने और परीक्षा में अच्छे अंक लाने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की हिन्दी शिक्षिका ज्योत्सना दांडेकर के मागदर्शन में कक्षा सातवीं की छात्रा आराध्या तिवारी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *