फलोदी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा पहली, छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। ये डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इनमें मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। यदि विद्यार्थी वर्तमान में किसी अन्य विद्यालय में पढ़ रहा है, तो अध्ययन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, यदि लागू हो तो दिव्यांग, बीपीएल, विधवा या अन्य संबंधित श्रेणी के प्रमाण पत्र भी संलग्न करने होंगे। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन की प्रति और सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां निर्धारित समय पर विद्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्षा के लिए 40 सीट व्याख्याता एवं प्रवेश प्रभारी विशंभर थानवी ने जानकारी दी कि कक्षा पहली और छठी में प्रत्येक के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी सावधानीपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।


