राजनांदगांव में जी रोड स्थित सत्यानंद योग आश्रम को दुल्हन की तरह सजाया गया। चारों तरफ फूल माला पेड़ पौधों से सुसज्जित योग आश्रम देखते बन रहा था। यहां स्वामी सत्यानंद सरस्वती का 101वां जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे सहित संस्कारधानी के योग साधक नागरिक शामिल हुए। यहां श्री अखंड रामचरितमानस पाठ का पठन किया गया। इस अवसर पर बिहार स्थित मुंगेर आश्रम से सत्यम पूर्णिमा का सीधा प्रसारण का लाभ भी भक्तों ने उठाया। जानकारी के मुताबिक स्वामी सत्यानंद सरस्वती का जन्म राजनांदगांव में हुआ था, जो आज देश दुनिया में प्रख्यात हैं। इनका मुख्य आश्रम बिहार के मुंगेर जिला में स्थित है।