स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई:शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, बड़ोदिया महादेव में हुई श्रद्धांजलि सभा

बेगूं में गुरुवार को ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज की 24 वीं पुण्यतिथि पर शोभायात्रा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालु उमड़े, मुख्य मार्गों से निकले जुलूस का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बड़ोदिया महादेव में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा अखण्ड कीर्तन के प्रेरक ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह समाधि पूजन किया गया। दोपहर बाद बड़ोदिया महादेव से बैण्ड बाजों, डीजे, भजन कीर्तन के साथ स्वामीजी की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों से निकले जुलूस का विधायक डॉ सुरेश धाकड़, नगर पालिका चेयरमैन रंजना शर्मा, एसडीएम मनस्वी नरेश, नायब तहसीलदार विष्णु यादव, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी और पार्षदों, गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।‌ शोभायात्रा के जुलूस में रथ पर स्वामीजी के चित्र की झांकी सजाई गई। जिसपर श्रद्धालु चंवर ढोल रहे थे। भजन कीर्तन पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम पर स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख अतिथि विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने कहा कि स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर सभी श्रद्धालु उनके आदर्शों से धर्म कीर्तन की प्रेरणा लें। सभा को भागवत कथा वाचक राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर, महंत स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज, पंडित मदन लाल कांटिया आदि ने संबोधित किया। सभा में स्वामीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *