स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया श्री मंगला हॉस्पिटल का निरीक्षण

बिलासपुर| प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शनिवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान श्री मंगला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार करा रहे मरीजों और डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीजों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। अस्पताल की सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिरमिरी जैसे छोटे अंचल से आकर बिलासपुर में इतने बड़े और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का सफल संचालन करना गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *