सोनहत | सोनहत के महादेव चौक स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम मेंड्रा के हस देवेश्वर शिव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत व सांसद ज्योत्सना महंत ने जलाभिषेक किया। अन्य शिव मंदिरों में भी भीड़ रही व भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।


