स्वास्थ्य विभाग का विशेष टीआईटी वाहन अभियान, 24 विषयों पर जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीआईटी (ट्रेनिंग आईसी ट्रांसपोर्टेशन ) वाहन पहुंचकर टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। यह वाहन एक अलग तरह का प्रचार-प्रसार माध्यम है, जो स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। 24 विषयों पर व्यापक जागरूकता अभियान : स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 24 अलग-अलग विषयों पर 24 वाहनों को अलग-अलग प्रखंडों में घूम-घूमकर जानकारी देने का कार्य सौंपा है। प्रत्येक वाहन एक विषय पर केंद्रित होकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य और जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। इन विषयों को लेकर वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य सहायिकाओं और आम लोगों को विशेष जानकारी दी जा रही है। यह विशेष अभियान 10 फरवरी को शुरू हुआ और 10 अप्रैल तक चलने वाला है। अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, टीकाकरण, पोषण, रोग नियंत्रण और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीआईटी वाहन अभियान से जिला के प्रत्येक प्रखंड और गांव तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे समुदाय में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी और सेवा का लाभ सुनिश्चित हो सके। टीआईटी वाहन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है, उनमें प्रमुख हैं {मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ। { फैमिली प्लानिंग एड्यूकेशन हेल्थ { टीवी, लेप्रोसी और मलेरिया { ब्लड व डायलिसिस प्रोग्राम। { तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम, रैबीज प्रोग्राम। { एनसीडी और पीसीपीएनडीटी आईडीएसपी, बीपीएससी न्यूट्रिशन और आर.आई.। { ब्लाइंडनेस और डिफेंस कंट्रोल आयुष और स्नेक बाइट मैनेजमेंट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *