राजनांदगांव| जिले में स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष लभेश पगारे ने बताया संघ के अथक प्रयासों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन है। वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष पीसी जेम्स उप प्रांताध्यक्ष एल धनकर प्रांतीय सचिव सत्यम हुमने, संयुक्त सचिव भोज साहू। संभागीय सचिव प्रशांत तिवारी और अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें आभार व्यक्त किया है।


