राजनांदगांव| सुशासन तिहार के तहत छुरिया ब्लाक के ग्राम महाराजपुर में समाधान शिविर लगाया। जहां स्वास्थ्य विभाग ने सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन के मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनाए। सिकल सेल की जांच की गई। स्टाल के माध्यम से लोगों का एचबी, बीपी, शुगर और मलेरिया की जांच की गई। जांच के बाद दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. नवरतन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महाराजपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव सेवाओं के लिए डिलीवरी टेबल की व्यवस्था करने कहा।


