उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा श्रीराम हास्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह का रविवार को संपन्न हुआ। यह 16 फरवरी से आयोजित किया जा रहा था। यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया- स्टेशन रोड स्थित संघ कार्यालय में आयोजित शिविर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह का समापन हुआ। शर्मा ने बताया कि रेलकर्मियों और उनके परिजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिले, इस उद्देश्य से स्वागत परीक्षण सप्ताह शुरू हुआ था। इसका डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने शुभारंभ किया था। 1500 लोगों ने लिया लाभ
मंडल सचिव ललित गर्ग ने बताया- स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह में हर दिन रेलवे कालोनियों में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1500 से अधिक रेलकर्मी और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। गर्ग ने बताया- शिविर का सफल संचालन हो, इसके लिए यूपीआरएमएसएम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। गर्ग ने बताया- शिविर के अंतिम दिन सुबह से ही रेलकर्मी और उनके परिवारजन स्वास्थ्य की जांच करवाने आए और विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ लिया। रेलकर्मियों ने यूपीआरएमएस के स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह की सराहना की। ये हुए शामिल
शिविर में मंडल अध्यक्ष धुड़ाराम गुर्जर, मंजू आजाद, दिनेश शर्मा, गौरव गोदारा, डॉक्टर कुमार पाराशर, परमेश्वर माचरा, भंवरलाल जाखड़, अनिल हसानिया, अशोक सैनी, भागीरथ राम, भगवती प्रसाद यादव, दिनेश चौधरी, झूमर राम, शैतान सिंह राजपुरोहित, भीम सिंह मीना व अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह के समापन पर शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।


