स्विफ्ट कार में कर रहा था डोडा की तस्करी:पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा, 68 किलो से अधिक डोडा बरामद

जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने डोडा पोस्त से भरी स्वीफ्ट कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कार में 3 प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया। आरोपी को नाकाबंदी पर पकड़ा गया। ग्रामीण Sp नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर डीएसटी व पुलिस थाना खेड़ापा की टीम ने कार्रवाई की।। टीम ने अवैध डोडा पोस्त तस्कर बुधाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी जाखण को स्विफ्ट सरहद बावड़ी में नागौर-जोधपुर हाईवे पर स्थित वीर तेजा होटल व रेस्टोरेंट के सामने रुकवाया। तलाशी लेने पर कार में 03 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा पाया गया। इस पर अवैध डोडा पोस्त व सफेद रंग की स्वीफ्ट कार को जब्त किया गया आरोपी बुधाराम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *