स्व अभिषेक पाठक के परिवार को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए परशुराम कल्याण बोर्ड की पहल

स्व अभिषेक पाठक के परिवार को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए परशुराम कल्याण बोर्ड की पहल
कोतमा।
ग्राम पंचायत सोही बेल्हा निवासी अभिषेक पाठक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था दिनांक 11 जनवरी 2024 को रात 10ः00 बजे के लगभग अपनी बहन से फोन में बात कर जल्द ही समोसे लाने का वादा कर कोतमा से मोटरसाइकिल चला कर घर आने की बात कही लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने से घर के परिजनों द्वारा सड़क मार्ग में रात भर खोजने रहे किंतु 10ः30 बजे के लगभग फोन स्विच ऑफ बता रहा था और अभिषेक का कहीं पता नहीं चल सका। 12 जनवरी को पयारी नंबर दो में  सुबह भरवा देव ढाबा के पास बने गद्दा नुमां तालाब में एक सव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसके चलते ग्रामीणों में करंट की तरह बात फैलती गई और लोग इकट्ठा होते गए तथा जाम की स्थिति निर्मित हुई। पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात लगभग 10ः30 बजे कोतमा से काम करके अपने घर वापस आ रहा था किसी अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार सवार बेल्हा प्यारी निवासी अभिषेक पाठक उम्र 24 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार देवराज बाबा के पास के तालाब में बाइक सहित गिर गया और तालाब में ही उसकी मौत हो गई। सोही बेल्हा निवासी अभिषेक पाठक अपने परिवार का इकलौता चिराग था उसके पिताजी की मृत्यु 1 वर्ष पूर्व हो गई उसके परिवार में एक बूढी मां और दो बहने है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वर्गीय अभिषेक पाठक के कंधों पर रही स्वर्गीय पाठक की मृत्यु होने पर उनके परिवार पर वज्रपात हुआ। इन विषम परिस्थिति को  परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रभारी भगवान दास मिश्रा को निर्देशित करते हुए जिला कलेक्टर अनूपपुर से मिलकर दिवंगत अभिषेक पाठक के परिवार को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए पत्राचार एवं परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा कानूनी सहायता करने का आश्वासन दिया। जिला प्रभारी भगवान दास मिश्रा ने कलेक्टर महोदय अनूपपुर से अनुग्रह राशि दिलाने के लिए पत्राचार करने और स्वर्गीय अभिषेक पाठक की मौत के कारण की सूक्ष्म जांच कराने की मांग की है। यह उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही स्वर्गीय अभिषेक पाठक के परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *