लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी में स्वर्गीय इंदरजीत कौर मक्कड़ की अंतिम अरदास संपन्न हुई। इस अवसर पर राजनीतिक, धार्मिक सामाजिक और संत महापुरुष जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी । दीवान के दौरान भाई बलप्रीत सिंह रागी जत्थे ने मधुर कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरबाणी से जोड़ा। अंतिम अरदास में स्व. इंदरजीत कौर मक्कड़ के सुपुत्र सुरिंदर सिंह मक्कड़, सुरजीत सिंह मक्कड़ और दलजीत सिंह मक्कड़ को विभिन्न जत्थेबंदियों व संगत ने मां के विछोड़े पर सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। इस अवसर पर विधायक मदन लाल बग्गा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर समय परिवार के साथ खड़े हैं। समारोह में गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब कमेटी, जवद्दी टकसाल मुखी, गुरुद्वारा पुरानी सब्जी मंडी कमेटी, अकालगढ़ मार्केट कमेटी और भाई मन्ना सिंह नगर एसो. के सदस्य भी शामिल हुए।


