राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंचायत स्तर पर जल कर वसूली का कार्य सौंपा गया है। यह पहल न केवल ग्रामीण स्तर पर जल कर वसूली को आसान बनाएगी, बल्कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आय का जरिया भी देगी। शुरुआत में जिले के प्रत्येक विकासखंड से 10 स्व-सहायता समूहों का चयन किया गया है। विकासखंड खिलचीपुर में 08, जीरापुर में 07 और राजगढ़ में 08 समूहों को जल कर वसूली का कार्य सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन समूहों की बैठकें आयोजित कर उन्हें काम की जानकारी दी गई है। अनुबंध प्रक्रिया जारी जीरापुर विकासखंड के 05 स्व-सहायता समूहों का अनुबंध ग्राम पंचायत भगोरी, लखोनी, आमलाबे, बाड़गांव और देवरी में पंचायत सरपंचों की उपस्थिति में पूरा किया गया। 60 समूहों को मिलेगा काम जनकल्याण शिविर के दौरान यह प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें 60 स्व-सहायता समूहों के अनुबंध पूरे किए जाएंगे। इससे महिलाओं को आय के नए साधन मिलेंगे और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ओर कदम कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। जनपद सीईओ और ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड टीम ने इस काम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। यह कदम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।


