स.शि.उच्च.माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, खेल प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

स.शि.उच्च.माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, खेल प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
अनूपपुर।
15 अप्रैल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरकंटक में आयोजित विद्या भारती की विभाग (संभाग) स्तरीय एथलेटिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अनूपपुर जिला केंद्र के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 9 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतिभागियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा
शिशु वर्ग से यश गोसवामी ने 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए, किशोर वर्ग से हेमराज पटेल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान (2 स्वर्ण), तथा बाधा दौड़ (110 मीटर) और रिले दौड़ (400 मीटर) में दूसरा स्थान (2 रजत) प्राप्त किया,तरुण वर्ग से अनिकेत कुमार नाविक  ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पहला (1 स्वर्ण), तथा 800 मीटर और रिले दौड़ में दूसरा स्थान (2 रजत) प्राप्त किया, इमानवेललाल ने 100 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो में पहला स्थान प्राप्त कर 2 स्वर्ण जीते। राहुल कोल ने 200 मीटर एवं 110 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान पाकर 2 स्वर्ण पदक हासिल किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *