हंसी के फुहारों के साथ दिखा होली का रंग:उदयपुर में कवियों की हास्य-फुलझड़ियों ने देर रात तक बांधा समा; लाफ्टर प्रताप फौजदार ने खूब हंसाया

उदयपुर में होली के रंग इस बार हंसी की फुहारों के साथ और भी गाढ़े हो गए। भारतीय लोक कला मंडल में रविवार रात आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने ऐसी हास्य-फुलझड़ियां छोड़ीं कि श्रोता देर रात तक ठहाकों से गूंजते रहे। लाफ्टर प्रताप फौजदार ने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं परमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में देशभर से आए कवियों ने मंच संभाला। नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं ग्वालियर के व्यंगकार तेजनारायण शर्मा ‘बैचेन’ ने अपने तीखे और चुटीले एक-लाइनर व्यंग्यों से माहौल को ठहाकों से सराबोर कर दिया। उन्होंने अपनी रचना सड़क रास्ते ज़ाम कराकर…,जलवा अपने नाम कराकर….,अपनी अन्य रचना तोतले भी गीत गायक हो गए.…सुनाई तो उदयपुर ने खूब तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। बीच-बीच में कई खूब कविता की मस्ती के जरिए होली के रंग भरे उन्होंने अपनी एक और रचना युग की टेर लिए बैठी है…, मन के फेर लिए बैठी है…,रघुनंदन अब तो आ जाओ…शबरी बेर लिए बैठी है..को दाद मिली। बारां से आए हास्य कवि सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने चलो इंटरनेट का कोर्स ही हो गया.. रचना सुनाकर खूब हंसाया। उन्होंने बीच-बीच में कई खूब कविता की मस्ती के जरिए होली के रंग भरे। कवि ने वीर रस कविता सुनाकर श्रोताओं की बाजुओं में वीर रस भरा भीलवाड़ा के हास्य कवि दीपक पारीक ने हरदम ग़म ग़म क्यों करता है, इतना परिश्रम क्यों करता है, यार हमेशा मस्त रहा कर, मौसम मौसम क्यों करता है…,इन्दौर के वीर रस के कवि मुकेश मोलवा ने भी वीर रस कविता सुनाकर श्रोताओं की बाजुओं में वीर रस भर दिया। मोलवा की कविताओं पर लोक कला मंडल में देशभक्ति के नारे लगे। लाफ्टर प्रताप फौजदार ने देश से लेकर विदेश तक के कई किस्से सुनाकर खूब हंसाया कवि सम्मेलन के संचालक राव अजातशत्रु उदयपुर ने रचना कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल,जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल…कविता सुनाई। लाफ्टर प्रताप फौजदार ने देश से लेकर विदेश तक के कई किस्से सुनाकर खूब हंसाया। उन्होंने कवि सम्मेलन के समापन से पहले तक लोगों को बांध दिया और खूब तालियां बंटोरी। एसोसिएशन के संरक्षक यशवन्त आंचलिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इससे पहले दोपहर में फील्ड क्लब में तीसरा बल्ड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 102 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी, परमार्थ सेवा संस्थान के मार्गदशक भंवरलाल बोहरा, कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र सोनी, शैलेष मेहता, पारसदेवी आंचलिया,प्रकाश सिंघवी सहित अनेक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इनका किया सम्मान समारोह में राइजिंग स्टार के रूप में अक्षत हाथी, अभिनंदन तातेड़, धनादित्य सिरोया, गोपाल सोनी, ह्दयंग सिंघटवाड़िया, रौनक चपलोत, नरेंद्र सिंह, नितिन नाचानी, शुभम दक, विनय सोनी, योरिक जैन, शानू सिरोया को पगड़ी एंव उपरना पहनाकर कर सम्मानित किया। समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला, डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया, समाजसेवी अनिल पुनमिया, मिराज ग्रुप से प्रकाश पालीवाल, अलंकार ज्वैलर्स के मोहन माखिजा, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.लाखन पोसवाल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। तस्वीरों में देखे कवि सम्मेलन की झलक…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *