हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर इलाके में रात्रि गश्ती के दौरान एक अज्ञात वाहन ने दो पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में बैंगाबाद, गिरिडीह निवासी पुलिस जवान नंदलाल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे जवान गणेश सिंह को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोर्रा थाना की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवान को पहले आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। मृतक जवान नंदलाल ठाकुर को हजारीबाग पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही सदर एसडीपीओ अमित आनंद के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन रात्रि गश्ती पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रहा है।


