हजारीबाग में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से 4 बच्चों की स्थिति गंभीर है। तालाब में पानी कम था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसा इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास हुई। 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी गाड़ी घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल के बच्चे पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे। गाड़ी पर करीब 17 बच्चे सवार थे। इसी बीच खुटरा गांव के पास मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल बच्चों को बाहर निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, क्रेन की मदद से गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन चालक नशे में था। इसी कारण उसका गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर मौका देख भाग निकला। इधर, घटना की सूचना के बाद इचाक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। —————————— ये भी खबर पढ़िए बोकारो में मां और दो बेटियों समेत चार की मौत:तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुई घटना, एक-दूसरे को बचाने में हुआ हादसा बोकारो में मंगलवार को तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों समेत चार की मौत हो गई। घटना बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हरिया गांव की है। हादस तब हुआ, जब मां बेटियों के साथ और गांव की एक महिला तालाब में नहा रही थी। मृतकों में बोकारो जिला परिषद में कार्यरत दिनेश दास की पत्नी लता दास (35), दो बेटियां शिखा किशोर (14) व तन्वी किशोर (9) और गांव की वृद्ध महिला शांति देवी (55) शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…


