हजारीबाग में TSPC उग्रवादियों का तांडव:केडी कोल परियोजना में की गोलीबारी, वाहन भी जलाए, एक युवक हुआ घायल

हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटनास्थल से मिला उग्रवादियों का पर्चा घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल जी का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से संपर्क किए बिना किसी भी प्रकार का कार्य शुरू न करें। पत्र में संगठन ने भविष्य में बड़ी वारदात की धमकी भी दी है। जनता के नाम संदेश, सरकार पर लगाए आरोप उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए पत्र में टीएसपीसी ने दावा किया है कि संगठन आम जनता और आदिवासियों के हित में काम कर रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उग्रवाद के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है। पत्र में संगठन ने खुद को जनता का हितैषी बताया है और कहा है कि उनकी गतिविधियां शोषण के खिलाफ हैं। इलाके में बढ़ी दहशत, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी घटना के बाद केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और कोल परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। ————————————- इसे भी पढ़ें…. गोड्डा के राजमहल कोल परियोजना में फायरिंग:60 राउंड फायरिंग, धमाके और आग लगाने की कोशिश, डंपर ऑपरेटर घायल गोड्‌डा जिले की ईसीएल राजमहल कोल परियोजना में बीती देर रात असामाजिक तत्वों ने दहशत फैला दी। तेलझरी साइड में करीब रात 2:30 बजे 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और विस्फोट कर खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में डंपर ऑपरेटर दीपक कुमार मंडल घायल हो गया है। उसके दाएं कान और हाथ में शीशे के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल ईसीएल अस्पताल ऊर्जानगर में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *