हजारों लोग पहुंचे वन विहार:अनुशासन ऐसा कि एक बार भी लाइन नहीं टूटी

यह तस्वीर भोपाल की ही है। आमतौर पर शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों का ऐसा अनुशासन नहीं नजर आता। लेकिन 2025 के पहले दिन यह अनुशासन वन विहार के बाहर दिखाई दिया। सफेद लाइन के दूसरी तरफ की पूरी सड़क खाली थी, फिर भी दोपहिया चालक टिकट के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 11 घंटे में 11 हजार से अधिक लोग वन विहार पहुंचे, मगर एक भी वाहन अपनी लाइन तोड़कर बाहर नहीं गया। रातापानी – सफारी की सभी 8 ट्रिप फुल रहीं
रातापानी टाइगर रिजर्व में बुधवार को 96 पर्यटकों ने सफारी की। यहां सफारी की सभी 8 ट्रिप फुल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *