हज 2026 के सफर पर जाने वाले 300 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

जयपुर | रामगढ़ स्थित हज हाउस में 2026 के हज के सफर पर जाने वाले जयपुर और दौसा के यात्रियों के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन हुआ। ट्रेनिंग कैंप के बाद वैक्सीनेशन किया गया। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जावेद कागजी, महासचिव हाजी शेख निजामुद्दीन, हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद, डॉ. तस्लीम बानो, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शरफुद्दीन बैग सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जयपुर और दौसा के 300 लोगों ने शिरकत की। सभी का रजिस्ट्रेशन किया गया। वैक्सीनेशन टीम में डॉ. मोहम्मद हुसैन, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. वसीम और डॉ. साकिब के अलावा नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर गाइड बुक वितरित की। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान मेंबर अब्दुल हकीम खान ने बताया कि इस बार राजस्थान से टोटल 4572 हज यात्री है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *