हत्या का प्रयास करने वाला चाकूबाज गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने को लेकर विवाद में युवक पर किया था हमला

सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाने लेकर आई। जहां पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, फरियादी फतेह खान पिता फिरोज खान उम्र 22 वर्ष निवासी शुक्रवारी वार्ड ने थाने में शिकायत की। सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर हुआ था विवाद
शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर की शाम करीब 6.05 बजे आशाराम फर्स कुआं क्षेत्र में आरोपी और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की बात को लेकर उसे रोका। गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में फरियादी की पीठ में गंभीर चोट आई। घटना कर आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन शनिवार को आरोपी की लोकेशन पुलिस को मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद नोमान पिता मोहम्मद फिरोज मंसूरी उम्र 19 वर्ष निवासी झूला बाला फर्श शुक्रवारी वार्ड को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *