हथियारों के बल पर लूट करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

लुधियाना| तेजधार हथियारों के दम पर राह चलते लोगों से मोटरसाइकिल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। थाना पीएयू एसएचओ राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को विकास कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 18 फरवरी की रात अपने दोस्त शिवा के साथ स्प्लेंडर बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब 11:10 बजे जब वह चांद कॉलोनी पांच पीरां रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें गुप्ता स्वीट शॉप के पास रोक लिया। तीनों युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर उन पर हमला किया और उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद विकास ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई, तो आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह, हरनेक सिंह और आलू के रूप में हुई। पुलिस ने जांच के दौरान जीवन सिंह नगर ताजपुर रोड निवासी नवजोत सिंह उर्फ जोत और अशोक नगर खजूर चौक निवासी हरनेक सिंह उर्फ नेका को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *