हथियार लिए युवकों के साथ आई पुलिस,वकील को उठाया,VIDEO:मां का आरोप-गेट तोड़ा, बदमाश आए थे, जूली ने कहा था- उदयपुर फाइल्स आएगी

उदयपुर में 11 फरवरी को बीजेपी की महिला नेता ने वकील पर आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। उसी रात की पुलिस कार्रवाई का सोमवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक हथियार (हथौड़ा-सब्बल) के साथ दिख रहे हैं। फुटेज में डीएसपी गिर्वा गोपाल चंदेल भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ पुलिस जवान और एक छोटी हाइट का सूट पहने व्यक्ति भी घर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। दरअसल, इसी हाईप्रोफाइल मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भाजपा पर आरोप लगाए थे। सवाल-सूट-बूट वाला कौन था? इसी दौरान 4:08:52 बजे दो लड़के हथौड़ा और सब्बल लेकर आते हैं, जिनके साथ एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई देता है। ये दोनों लड़के सूट-बूट वाले व्यक्ति के साथ गली में बैठ जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सब्बल-हथौड़े लेकर आने-जाने वाले ये लड़के कौन थे? वे पुलिस के साथ क्यों आ-जा रहे थे? अगर पुलिस के साथ नहीं थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? डीएसपी गोपाल चंदेल ने सफाई देते हुए कहा है कि कार्रवाई की जाएगी। भूपालपुरा एएसआई ने डीएसपी को सौंप दी जांच वकील के खिलाफ थाना भूपालपुरा में दर्ज एफआईआर में उल्लेख है कि एएसआई दिनेश कुमार ने गिर्वा सर्किल डीएसपी गोपाल चंदेल को जांच सौंप दी। आरोपी के वकील ओम चौधरी ने सवाल उठाया कि जांच हमेशा एसपी के निर्देश पर बदलती है। इससे लगता है कि पुलिस किसी बड़े सियासी दबाव में थी। डीएसपी बोले- अफसरों के निर्देश थे गिर्वा सर्किल डीएसपी गोपाल चंदेल का कहना है कि कानूनी कार्रवाई के तहत वकील और उसके परिवार को नींद से जगाया गया। मोहल्ले के लोग भी मौजूद थे। सब्बल-हथौड़े वाले युवा कौन थे, हमें नहीं पता। कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की। वकील की मां ने राज्यपाल से मांगा न्याय एडवोकेट की मां ने पिछले दिनों पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी योगेश गोयल को ज्ञापन देकर कहा था कि पुलिस गोगुंदा के किशन मेघवाल और 4-5 अन्य बदमाशों के साथ उनके घर में घुसी। इसके लिए छत से सब्बल और हथौड़ा से दरवाजा तोड़ा गया। महिला का मोबाइल छीना गया और मारपीट भी की गई। परिवार ने न्याय मांगा की इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। जूली भाजपा का नाम लेकर बोले उदयपुर फाइल्स आएगी उदयपुर में ब्लैकमेलिंग-रेप के हाई प्रोफाइल मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा का नाम लेते हुए कहा था कि जल्द उदयपुर फाइल्स आने वाली है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा मामला उजागर होगा। …. ये खबर भी पढ़िए… बीजेपी महिला नेत्री के वीडियो का मामला, नहीं होंगे इस्तीफे:जिला संयोजक की नियुक्ति की तैयारी की जा रही, संघ को पार्टी की छवि खराब होने का इनपुट मिला उदयपुर में बीजेपी की महिला नेता के कथित वीडियो के मामले में बड़े नेताओं के नाम की चर्चा के बाद पार्टी ने समाधान पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले पर जयपुर और दिल्ली में मंथन हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *