हथियार से जानलेवा हमला पेट में चोट, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बेमेतरा वाद-विवाद के दौरान हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को परपोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे ग्राम तुमडीपार स्थित बजरंग बली मंदिर के पास आरोपी करण साहू, निवासी ग्राम मासुलगोंदी ने बलराम साहू से विवाद के बाद उस पर धारदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपी ने बलराम साहू के पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपोड़ी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी करण साहू (22 वर्ष) पिता दुर्गा साहू, निवासी मासुलगोंदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *