हनीमून मर्डर-मिस्ट्री; किराये की बिल्डिंग के मालिक और गार्ड दोषमुक्त:राजा रघुवंशी मर्डर में पुलिस की थ्योरी पड़ी कमजोर; हत्या से सीधा संबंध नहीं

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को सबूतों के अभाव में छोड़ा गया है। शिलॉन्ग पुलिस ने इन्हें सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन डिटेल्ड जांच के बाद हत्या से उनका कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या के बाद आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने की आशंका के आधार पर शुरुआती कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद सोनम और विशाल चौहान लसूड़िया स्थित एक बिल्डिंग में रुके थे। यह बिल्डिंग शिलाम जेम्स की बताई गई थी, जिसे ब्रोकर के जरिए लिया गया था। रूम का एग्रीमेंट विशाल के नाम पर हुआ था। लोकेंद्र के घरवालों ने नहीं दी प्रतिक्रिया
ग्वालियर निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर के घर जब दैनिक भास्कर की टीम बातचीत के लिए पहुंची, तो परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में टीम को देखने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने पकड़ा था
बिजली बिल और अन्य तकनीकी तथ्यों की जांच के बाद पुलिस को आरोपियों की संलिप्तता के ठोस सबूत नहीं मिले। शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि शुरुआती परिस्थितियों और मिली जानकारियों के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। बाद में जांच और वेरिफिकेशन में उनकी भूमिका साबित नहीं हो सकी। इसी कारण दोनों को दोषमुक्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह सहित अन्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पढ़िए राजा रघुवंशी हत्याकांड की पूरी कहानी शिलॉन्ग में खाई में मिला था राजा का शव
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी। पेड़ काटने वाले हथियार से की गई राजा की हत्या
24 जून को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली
इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। ये खबरें भी पढ़ें… सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड:राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े शिलॉन्ग में राजा-सोनम के हनीमून के आखिरी 9 घंटे:सोनम ने बनाया सुबह 5.30 बजे होटल छोड़ने का प्लान, किलर्स को लोकेशन भेजकर बुलाया राजा हत्याकांड में एक गलती से उलझी सोनम:मोबाइल चालू करते ही लोकेशन ट्रेस हुई; विशाल से आमना-सामना कराया तो राज ने जुर्म कबूल किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *