हनुमत निकेतनम में सीताराम नाम संकीर्तन के साथ मनाया गया आश्रम का वार्षिकोत्सव

मेंड्राकला | मेंड्राकला के हनुमानगंज स्थित आश्रम श्री हनुमत निकेतनम का वार्षिकोत्सव इस वर्ष पूज्य संस्थापक पं. दिनेश तिवारी भइयो महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपलक्ष्य में संतजनों व धर्माचार्यों के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परंपरागत सीताराम नाम अखंड संकीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। बजरंगदास महाराज व लाल गिरी मौनी महाराज के सान्निध्य में संत संगोष्ठी भी संपन्न हुई, जिसमें संतों ने आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और समाज में धर्म की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर छायानंद सरस्वती, रमेश चतुर्वेदी, प्रकाश महाराज, राजन मिश्रा, पवन महाराज, करुणेश सिंह, लल्ला महाराज, लालता बाबा, डब्बू दुबे, पुजारी राजू बाबा सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *