भास्कर न्यूज | लुधियाना विश्वकर्मा नगर स्थित हनुमाना मंदिर में भगवान शनि देव और शिव की मूर्तियों को तोड़ने का मामला सामने आया है। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी जादू नाथ मिश्रा ने बताया कि घटना वीरवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जब वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर परिसर में एक पेड़ के नीचे चंदन कुमार भगवान शनि देव और भगवान शिव की मूर्तियों को तोड़ रहा था। पुजारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को मौके से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।


