लुधियाना| सम्राट कॉलोनी गली नंबर 2 स्थित श्री शिव मंदिर में मंगलवार को मंदिर सोसाइटी द्वारा आयोजित साप्ताहिक मंगलवारी हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरा क्षेत्र बजरंगबली की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी पं. संजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। मुख्य यजमान धर्म राज मिश्रा ने सपरिवार बालाजी महाराज के श्री चरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और वंदन किया। पुजारी ने बताया कि मंगलवार के दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ मंदिर परिसर चौपाइयों की गूंजने लगा।


