हनुमान चालीसा के पाठ से गुंजायमान हुआ श्री शिव मंदिर

लुधियाना| स्थानीय सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 2 स्थित श्री शिव मंदिर में मंगलवार का दिन पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति के नाम रहा। मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी सोसाइटी द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति की लहर में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शंकर लाल प्रजापति ने पूरे परिवार के साथ बालाजी महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. संजय शास्त्री की अगुवाई में अनुष्ठान संपन्न हुआ। शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी का आह्वान किया, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। पाठ के में मोहल्ले के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही जय हनुमान ज्ञान गुन सागर की ध्वनि गूंजी पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *