हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ी भीड़, भंडारे में लिया प्रसाद

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राम जानकी बालाजी मंदिर जानकी पुरम न्यू अंबेडकर नगर में हनुमान चालीसा पाठ और भजन-संकीर्तन हुआ। मुख्य यजमान अश्वनी कुमार ने श्री बालाजी महाराज के चरणों का पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कथा व्यास पंडित अवधेश पांडे ने प्रवचन में कहा कि मंदिर में बीते आठ वर्षों से हर मंगलवार इसी तरह भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हनुमान जी की कृपा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर समिति के प्रधान मुनींद्रनाथ राय ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर प्रभा शंकर तिवारी, जवाहरलाल मौर्य, वीरेंद्र शुक्ला, मुन्नीलाल चौरसिया, जितेंद्र सिंह, सुनील त्रिपाठी, राजेश वर्मा, देवेंद्र कुमार, ललन झा, बसु विनोद यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *