हमाल पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी पकड़े गए

भास्कर न्यूज | बालोद आमापारा नहर नाली के पास धान संग्रहण केंद्र मालीघोरी के हमाल प्रवीण निर्मलकर के पेट व पीठ पर चाकू से 5 बार जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा। आरोपियों में अमन सोनी(24) निवासी कोकड़ीपारा बघमरा, गुलशन साहू (20) निवासी रिवागहन (बटरेल) सहित एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों से घटना में उपयोग चाकू, बाइक, चार मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है। चाकू को ऑनलाइन मंगाया था। टीम में शामिल प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, दुर्योधन यादव, भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक संजय सोनी, विपिन गुप्ता, भोप सिंह साहू, पुरन देवांगन, राहुल मनहरे ने आरोपियों को पकड़ा। बालोद थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115(2), 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस के अनुसार ग्राम खपरी निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 6 फरवरी को बाइक में प्रवीण के साथ शराब दुकान आमापारा से खपरी जा रहे थे। इस दौरान आमापारा नहर नाली के पास प्रवीण ने तीनों को रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा। गाली गलौज विवाद कर बाइक को नहीं हटाएंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट की। एक युवक ने चाकू से जान से मारने की नियत से पेट और पीठ में 5 बार वार किया। घटना के बाद बाइक से प्रवीण निर्मलकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां से डॉक्टरों ने मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *