हमीरपुर में जेपी नड्डा ने ठाकुर रामसिंह को दी श्रद्धांजलि:111वीं जयंती मनाई गई, सच्चा तपस्वी बताया, जुटे प्रदेशभर के जनप्रतिनि

हमीरपुर जिले के नेरी स्थित ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान में ठाकुर रामसिंह की 111वीं जयंती मनाई गई। इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और महंत सूर्यनाथ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सिकंदर कुमार एवं राजीव भारद्वाज सहित प्रदेश भर के विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद थे।प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर रामसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान व्यक्तित्व थे। इतिहास के क्षेत्र में उनका कार्य स्वयं एक उल्लेखनीय इतिहास बन गया है।
ठाकुर रामसिंह के जीवन पर डाला प्रकाश प्रो. धूमल ने ठाकुर रामसिंह को आदिकाल के तपस्वियों की भांति सच्चा तपस्वी बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम वर्षों में, 88 वर्ष की आयु में भी समाज के लिए कार्य करने का उनका उत्साह अद्भुत था। जो भी उनके संपर्क में आया, वह उनके विचारों और व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। संस्थानों की स्थापना को ठाकुर रामसिंह की मेहनत को बताया परिणाम उन्होंने बताया कि नेरी कभी एक दूरस्थ स्थान था, लेकिन ठाकुर रामसिंह की इच्छा के अनुरूप यहां इतिहास शोध संस्थान की स्थापना के बाद आसपास के क्षेत्रों में बागवानी विश्वविद्यालय केंद्र, होटल प्रबंधन महाविद्यालय और तकनीकी विश्वविद्यालय जैसे अनेक शैक्षणिक संस्थान स्थापित हुए। प्रो. धूमल ने इन संस्थानों की स्थापना को ठाकुर रामसिंह की कठोर तपस्या और अथक परिश्रम का परिणाम बताया। चेतराम के योगदान को भी याद किया प्रो. धूमल ने स्मरण किया कि उन्हें ठाकुर रामसिंह से मिलने और संघ, संगठन तथा राष्ट्र के इतिहास के बारे में उनसे बहुत कुछ जानने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने इतिहास के क्षेत्र में तपस्या और परिश्रम करने वाले चेतराम के योगदान को भी याद किया। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रहे मौजूद प्रो. धूमल ने कहा कि वे विशेष रूप से इस समारोह में इसलिए आए हैं ताकि “जो ज्ञान की गंगा इस समारोह में बहेगी, उसमें मुझे भी हाथ धोने का अवसर मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना सभी के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *