हमीरपुर में डिपो से खरीदी दाल में मिला मृत चूहा:तबीयत हुई खराब, महिला ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुजानपुर के झुलानी गांव में एक महिला को सरकारी राशन डिपो से खरीदी गई चने की दाल में मृत चूहा मिला है। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मृत चूहे के शरीर पर चिपकी थी दाल जानकारी के अनुसार चमियाना पंचायत की रहने वाली पिंकी देवी ने सोमवार की सुबह जब दाल बनाने के लिए पैकेट खोला, तो उसमें से मृत चूहा निकल गया। महिला ने बताया कि जब वह दाल को पैकेट से डिब्बे में डाल रही थी, तभी चूहा गिरा। डब्बे से दाल को निकालकर देखा तो चूहे के शरीर पर दाल चिपकी हुई थी। गुणवत्ता के मानकों पर गंभीर सवाल पिंकी देवी ने बताया कि दाल के पैकेट में सीलन थी। गर्मी के मौसम में सीलन देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। इस दौरान उन्होंने दाल के कुछ दाने चख भी लिए थे। चूहे को देखते ही उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने यह दाल पिछले महीने स्थानीय राशन डिपो से खरीदी थी। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में महिला पूरी घटना का विवरण दे रही हैं। यह मामला खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *