हमीरपुर में विधायक का सीएम सुक्खू पर आरोप:विकास कार्यों में भेदभाव और जल परियोजनाओं में देरी, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सवाल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विकास कार्यों में जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सतलुज-बड़सर उठाऊ पेयजल परियोजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। यह परियोजना भाजपा सरकार के समय न्यू डेवलपमेंट बैंक से स्वीकृत हुई थी। पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ विधायक ने बताया कि परियोजना का टेंडर अभी तक नहीं निकला है। गर्मियों में जल संकट से निपटने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए। 293 करोड़ रुपए की फिन्ना सिंह योजना में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। लखनपाल के अनुसार सरकार ज्वाइंट वेंचर को रोककर अपने पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाना चाहती है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग पेखुवेला सौर ऊर्जा परियोजना को लेकर भी विधायक ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में पावर कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक विमल नेगी की मृत्यु एक प्रशासनिक अपराध है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *