हम मस्जिद में नहीं, मंदिर में ही मंदिर ढूंढ रहे-बालकनाथ:कहा- हम कण-कण में भगवान को पूजते हैं, मिट्‌टी को भी मां मानते हैं

तिजारा विधायक ने मंदिर और मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि हम मस्जिद में मंदिर नहीं ढूंढ रहे हैं, बल्कि हम मंदिर में ही मंदिर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने यह बात हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के बाद कही। बाबा बालकनाथ ने राजस्थान को लेकर भी कहा कि मूल संस्कृति और विरासत ही हमारा गौरव और पहचान है। मस्जिद की जगह मंदिर पहले से है
तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर ढूंढा नहीं जा रहा, बल्कि मंदिर पहले से है। यह भारत भूमि है, जो सनातन धर्म को मानने वालों की है। यहां पर तो मंदिर ही मिलेगा। यहां पर सृष्टि के निर्माण से लेकर वर्तमान समय तक कई देवी-देवताओं और सिद्ध महापुरुषों ने अवतार लिए और समाज और दुनिया को ज्ञान-धर्म के पथ पर आगे बढ़ाने का सन्मार्ग दिखाया। हम कण-कण में भगवान को पूजते हैं
विधायक ने कहा कि हम कण-कण में भगवान को पूजते हैं। हम तो वायु है तो वायु देवता को पूजते हैं। सूर्य देवता रहते हैं। पत्थर के अंदर भी हम भगवान को पूजते हैं। मिट्‌टी को भी मां के रूप में पूजते हैं। देश के सामने आएगी सच्चाई
विधायक ने कहा कि जहां अतिक्रमण या कब्जा हुआ था। वहीं पर इस तरह के विषय सामने आए हैं। न्यायपालिका हर विषय को गंभीरता से लेती है और न्याय देती है। जो सच्चाई होगी वह देश के सामने आएगी। मूल संस्कृति और विरासत ही हमारी पहचान
विधायक ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया सीखने का भी मौका मिलता है, ताकि वह अपनी संस्कृति-विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ें। मूल रूप से संस्कृति और विरासत ही हमारा गौरव और पहचान है। युवा शिक्षा के साथ इन सब विषयों को साथ लेकर आगे बढ़ें। इससे उनकी प्रतिभा में निखार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *