हरदा में अहिरवार समाज ने लिया शिक्षा, नशामुक्ति का संकल्प:संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा, बुजुर्गों-प्रतिभावान छात्रों का सम्मान

हरदा जिले में रविवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आदर्श अहिरवार समाज ने शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर युवाओं और महिलाओं ने नृत्य किया, जबकि अन्य समाजजन संत रविदास के जयकारे लगाते हुए चले। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण संत रविदास के जीवन से जुड़ी झांकियां रहीं। आदर्श अहिरवार समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप निवारे के नेतृत्व में समाज के लोगों ने संत रविदास चौक पर उनकी प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण किया। शोभायात्रा खेड़ीपुरा के संत रविदास चौक से शुरू होकर घंटाघर चौक होते हुए नारायण टॉकीज चौक से अंबेडकर चौक पहुंची। यहां समाज के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद शोभायात्रा नई सब्जी मंडी होते हुए पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंची। समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प
आदर्श अहिरवार समाज संगठन के जिलाध्यक्ष निमारे ने बताया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग की। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित जयंती महोत्सव समारोह के दौरान समाज के बुजुर्गों और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, ताकि अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *