हरदा में शनिवार, 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11केवी उपकेंद्र आदर्श कृषि उपज मंडी से निकलने वाले 11 केवी कैंटीन फीडर पर होगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि कैंटीन फीडर के अंतर्गत कृषि उपज मंडी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा पेड़ों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस बिजली कटौती से शकूर सत्तार कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, पीलियाखाल और शिवम वाटिका जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।


