हरदा में नहर में बहा 60 वर्षीय बुजुर्ग:मवेशी बचाने उतरा, तभी फिसलने से हादसा; SDRF तलाश में जुटी

हरदा जिले के ग्राम उन्द्राकच्छ में मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग नहर के तेज बहाव में बह गया। लापता व्यक्ति की पहचान रेवाराम पिता घासीराम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और एसडीईआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाराम अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान एक भैंस नहर के तेज बहाव में आ गई। भैंस को बाहर निकालने के प्रयास में रेवाराम का पैर फिसल गया और वह पानी के साथ बह गए। घटना के बाद रेवाराम के भांजे अभिषेक ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टेमागांव चौकी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नहर में करीब दो किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल, बुजुर्ग रेवाराम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाशी अभियान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *