हरदा के नेहरू स्टेडियम में रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सशक्त वाहिनी अभियान की फिजिकल क्लास का आयोजन हुआ। इस दौरान 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और गोला फेंक जैसी गतिविधियां कराई गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि सशक्त वाहिनी कक्षाओं में छात्राओं को सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि और सामान्य अध्ययन के सवाल हल करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को छात्राओं को फिजिकल परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है, जिसमें क्रिकेट, खो-खो जैसी खेल गतिविधियां भी शामिल हैं।


